
अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, अब भारत की बारी... क्या दुर्गापूजा से पहले होगा ये ऐलान!
AajTak
S&P Global Ratings का अनुमान है कि 7-9 अक्टूबर की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी बैठक में RBI रेपो रेट को कट करने का फैसला ले सकता है.
अगले महीने यानी अक्तूबर की 9 तारीख को लोगों को होम लोन की EMI में कमी का तोहफा मिल सकता है. ये अनुमान S&P Global Ratings की एक रिपोर्ट में जाहिर किया गया है. इसके साथ ही रेटिंग एजेंसी ने भारत की विकास दर के अनुमान को भी बरकरार रखा है.
S&P को भरोसा है कि भारत की तेज ग्रोथ RBI को महंगाई का मैनेजमेंट करने में मदद करेगी. सबसे पहले बात करते हैं विकास दर के अनुमान की जो S&P Global Ratings ने 2024-25 के लिए 6.8 फीसदी और 2025-26 के लिए 6.9 परसेंट पर पर बरकरार रखा है.
7-9 अक्टूबर MPC की बैठक
ग्रोथ रेट में तो S&P Global Ratings ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है. लेकिन रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि 7-9 अक्टूबर की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी बैठक में RBI रेपो रेट को कट करने का फैसला ले सकता है. ये फरवरी 2023 से 9 MPC बैठको में साढ़े 6 परसेंट पर बरकरार है.
अगर ये अनुमान सही निकला तो फिर लोगों को होम लोन की EMI में कमी का फायदा मिलेगा, जिससे सबसे ज्यादा फायदा रियल एस्टेट सेक्टर को होगा. RBI की तरफ से रेपो रेट घटाने का अनुमान S&P Global Ratings ने इसलिए लगाया है क्योंकि ऊंची ब्याज दरों की वजह से अप्रैल-जून तिमाही में देश की विकास दर घटकर 6.7 फीसदी रह गई थी.
इन हाई इंटरेस्ट रेट्स ने शहरी डिमांड को कम करने का काम किया है. जबकि 2023-24 में देश की विकास दर 8.2 फीसदी रही थी. ऐसे में S&P का मानना है कि ब्याज दरों को घटाकर देश की विकास दर में तेजी लाने का काम RBI कर सकता है.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












