
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 चुनाव पलटने की कोशिश के आरोप, चार महीने में तीसरी बार आरोपी
AajTak
2020 के अमेरिकी चुनाव के परिणामों को पलटने के डोनाल्ड ट्रम्प के प्रयासों की जांच कर रहे विशेष वकील ने 45 पेज की चार्जशीट दायर की है. इसमें ट्रंप के खिलाफ चार आरोप लगे हैं. बीते चार महीने में यह तीसरी बार है जब ट्रंप किसी आपराधिक मामले में आरोपी बनाए गए हैं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मंगलवार को 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश के आरोप लगाए गए. बीते चार महीने में यह तीसरी बार है जब ट्रंप पर आपराधिक आरोप तय किए गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप को चुनावी हार की भरपाई करने और सत्ता के हस्तांतरण को विफल करने के प्रयास के लिए जांच में आरोपी ठहराया गया है.
अभियोग में कहा गया है कि ट्रम्प के चुनाव जीतने के दावे झूठे थे. उन्हें पता था कि उनके दावे गलत हैं फिर भी उन्हें दोहराकर व्यापक रूप से प्रसारित किया. उन्होंने देश में अविश्वास, जनता को भड़काने का माहौल बनाने और चुनाव प्रशासन में जनता के विश्वास को कम करने के लिए ऐसा किया. संघीय अभियोजकों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रम्प इन साजिशों के जरिए सत्ता में बने रहना चाहते थे.
ट्रंप के खिलाफ क्या आरोप लगे?
2020 के अमेरिकी चुनाव के परिणामों को पलटने के डोनाल्ड ट्रम्प के प्रयासों की जांच कर रहे विशेष वकील ने 45 पेज की चार्जशीट दायर की है. इसमें ट्रंप के खिलाफ चार आरोप लगे हैं- अमेरिका को धोखा देने की साजिश, आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश, किसी आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालना और बाधा डालने का प्रयास करना और अधिकारों के खिलाफ साजिश.
पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ यह अभियोग तीसरा आपराधिक मामला है. वह 2024 में व्हाइट हाउस को फिर से पाना चाहते हैं. ट्रंप को गुरुवार को अमेरिकी जिला न्यायाधीश तान्या छुटकन के समक्ष अदालत में पेश होना है.
रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











