
अमेरिका: डेनवर में बर्फीले तूफान का कहर, 2000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द
AajTak
अमेरिका के कोलोराडो राज्य की राजधानी डेनवर (Denver) में भीषण बर्फीले तूफान के कारण 2000 से अधिक फ्लाइट्स को रद्द किया गया है. बर्फीले तूफान के मद्देनजर कोलोराडो परिवहन विभाग ने भी लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.
अमेरिका के दक्षिण मैदानी क्षेत्र में बर्फबारी के साथ आए बर्फीले तूफान के कारण वाहनों के आवागमन के साथ विमान यातायात भी प्रभावित है. अमेरिका के कोलोराडो राज्य की राजधानी डेनवर (Denver) में भीषण बर्फीले तूफान के कारण 2000 से अधिक फ्लाइट्स को रद्द किया गया है. नेशनल वेदर सर्विस (National Weather Service) ने डेनवर में भीषण बर्फीले तूफान (Snowstorm) का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि शनिवार दोपहर से रात तक डेनवर में 18 से 24 इंच बर्फबारी होने का अनुमान है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











