
अमेरिका: टेक्सास में मल्टी-व्हीकल क्रैश, चार भारतीय जिंदा जले, DNA टेस्ट से होगी पहचान
AajTak
टेक्सास में मल्टी-व्हीकल क्रैश में एक महिला समेत चार भारतीयों की मौत हो गई हैं. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एसयूवी में आग लगने की वजह से मृतकों के शव जल चुके हैं. शवों की पहचान के लिए डीएनए फिंगरप्रिंटिंग की जाएगी और सैंपल का माता-पिता के डीएनए से मिलान किया जाएगा.
अमेरिका के टेक्सास में मल्टी-व्हीकल क्रैश में हैदराबाद के रहने वाले दो लोग समेत चार भारतीय की मौत हो गई. ये चारों लोग एक कारपूलिंग ऐप के जरिए आपस में जुड़े थे. सभी शुक्रवार को बेंटनविले जा रहे थे, तभी एसयूवी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे कार में आग लग गई और उनके शव जल गए. मृतकों की पहचान के लिए डीएनए और फिंगरप्रिंटिंग की जाएगी. वहीं, अन्ना पुलिस और फायर टीम ने घटनास्थल पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को दूसरे हाईवे की ओर मोड़ दिया.
कोलिन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, ये भीषण हादसा शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे व्हाइट स्ट्रीट के पास हुआ. हादसे में मृतकों की पहचान हैदराबाद के आर्यन रघुनाथ ओरमपति, उनके दोस्त फारूक शेख, तेलुगु के रहने वाले लोकेश पलाचरला और तमिलनाडु की रहने वाली दर्शिनी वासुदेवन के रूप में की गई है.
'DNA टेस्ट से होगी मृतकों की पहचान'
स्थानीय अधिकारियों ने कहा, "शवों की पहचान के लिए डीएनए फिंगरप्रिंटिंग की जाएगी और सैंपल का माता-पिता के डीएनए से मिलान किया जाएगा." अमेरिका में लंबे वीकेंड के कारण मृतकों की पहचान में देरी हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नेशनल हाइवे पर जाम की वजह से ट्रैफिक काफी धीमे चल रहा था. इसी दौरान पीछे की ओर से आ रहे एक ट्रक ने एसयूवी कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई, जिससे कार के अंदर बैठे चार लोग जल गए. शवों के जल जाने के कारण मृतकों की पहचान करना मुश्किल हो गया.
बेंटनविले में रहने वाले आर्यन रघुनाथ ओरमपति डलास में अपने चचेरे भाई से मिलने के बाद घर लौट रहे थे. लोकेश पलाचरला अपनी पत्नी से मिलने के लिए बेंटनविले जा रहे थे. अर्लिंग्टन में टेक्सास विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री स्नातक दर्शिनी वासुदेवन, बेंटनविले में अपने चाचा से मिलने जा रही थीं. इन चारों लोगों के ग्रुप ने कारपूलिंग ऐप का इस्तेमाल कर अपनी जर्नी की योजना बनाई थी. इस ऐप के माध्यम से ही अधिकारियों ने पीड़ितों की पहचान करने में मदद मिली है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








