
अमेरिका: जॉर्जिया के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोगों की मौत, 30 घायल
AajTak
एबीसी न्यूज ने एक प्रत्यक्षदर्शी छात्र सर्जियो काल्डेरा के हवाले से बताया कि वह रसायन विज्ञान की कक्षा में था, जब उसने गोलियों की आवाज सुनी. 17 वर्षीय काल्डेरा ने एबीसी को बताया कि उसके शिक्षक ने दरवाजा खोला और एक अन्य शिक्षक दौड़कर आए और उन्हें दरवाजा बंद करने के लिए कहा क्योंकि बार एक शख्स गोलीबारी कर रहा था.
अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई. विंडर में अपालाची हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के अलावा 30 लोग घायल भी हुए हैं. स्कूल के प्रवक्ता ने बताया कि घटना नियंत्रण में है और छात्रों को दोपहर में छुट्टी दे दी गई.
एबीसी न्यूज ने एक प्रत्यक्षदर्शी छात्र सर्जियो काल्डेरा के हवाले से बताया कि वह रसायन विज्ञान की कक्षा में था, जब उसने गोलियों की आवाज सुनी. 17 वर्षीय काल्डेरा ने एबीसी को बताया कि उसके शिक्षक ने दरवाजा खोला और एक अन्य शिक्षक दौड़कर आए और उन्हें दरवाजा बंद करने के लिए कहा क्योंकि बार एक शख्स गोलीबारी कर रहा था. जब छात्र और शिक्षक कमरे में इकट्ठे हुए तो किसी ने उनकी क्लास के दरवाज़े पर ज़ोर से दस्तक दी और उसे खोलने के लिए कई बार चिल्लाया. जब खटखटाना बंद हुआ, तो काल्डेरा ने और अधिक गोलियों की आवाज और चीखें सुनीं.
बता दें कि अमेरिका में पिछले दो दशकों में स्कूलों और कॉलेजों के अंदर सैकड़ों गोलीबारी के मामले देखने को मिले हैं. इनमें सबसे घातक 2007 में वर्जीनिया टेक में हुआ, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. इस नरसंहार ने अमेरिकी गन कानूनों और अमेरिकी संविधान के दूसरे संशोधन पर तीखी बहस छेड़ दी थी, जो हथियार रखने और धारण करने के अधिकार को सुनिश्चित करता है.
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है और उनका प्रशासन संघीय, राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करना जारी रखेगा क्योंकि हमें अधिक जानकारी मिलती है."

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








