
अमेरिका चुनाव 2024: कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर! देखें रिपोर्ट
AajTak
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन हफ्ते बचे हैं. सर्वे बताते हैं कि कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद के लिए कड़ा मुकाबला होगा. डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स में से किसे जीत मिलेगी, यह जानने के लिए अब सभी की नजरें राज्यों के नतीजों पर टिकी हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











