
अमेरिका-चीन को पीछे छोड़ा, अरब देश के यान ने सबसे पहले भेजी मंगल ग्रह की तस्वीर
AajTak
पिछले साल जुलाई में लॉन्चिंग के बाद UAE के अंतरिक्ष यान 'होप' ने नासा और चीन को पीछे छोड़ते सबसे पहले मंगल की कक्षा में पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से भेजे गए यान ने मंगल ग्रह की पहली तस्वीर धरती पर भेजी है. इस तस्वीर में सोलर सिस्टम के सबसे बड़े ज्वालामुखी (The Olympus Mons) को देखा जा सकता है. बता दें कि पिछले साल जुलाई में लॉन्चिंग के बाद UAE के अंतरिक्ष यान 'होप' ने नासा और चीन को पीछे छोड़ते सबसे पहले मंगल की कक्षा में पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी. मंगल ग्रह की सतह से 25000 किमी ऊपर से इस तस्वीर को बुधवार को खींचा गया. तस्वीर के ऊपर बाएं हिस्से में मंगल ग्रह के नॉर्थ पोल को देखा जा सकता है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











