
अमेरिका: चलती ट्रेन में महिला से रेप, पैसेंजर्स बनाते रहे वीडियो, भड़का गुस्सा
AajTak
पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में चलती ट्रेन में एक महिला के साथ रेप की घटना हुई है. चौंकाने वाली बात है कि महिला से 40 मिनट तक रेप की वारदात हुई, लेकिन साथी पैसेंजर्स वीडियो बनाते रहे.
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में चलती ट्रेन में एक महिला के साथ रेप की घटना हुई है. चौंकाने वाली बात है कि महिला से 40 मिनट तक रेप की वारदात हुई, लेकिन साथी पैसेंजर्स वीडियो बनाते रहे. पुलिस इस बात से भी हैरान है कि किसी भी पैसेंजर ने 911 पर डायल क्यों नहीं किया. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











