
अमेरिका: क्रिसमस के बाद पहली बार खुले स्कूल में शूटिंग, एक छात्र की मौत, शूटर ने खुद को उड़ाया
AajTak
अमेरिका में क्रिसमस और नए साल के बाद गुरुवार को पहली बार स्कूल खुले थे. आयोवा में अचानक एक स्कूल में हुई एक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया. इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद संदिग्ध शूटर ने खुद को गोली से उड़ा लिया.
क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के बाद अमेरिका में जब स्कूल खुले तो पहले ही दिन स्कूल में फायरिंग की घटना ने देश को झकझोर दिया. यूएस के आयोवा राज्य में हुई इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं. इस घटना के संदिग्ध शूटर ने भी खुद को मारी ली, जिसमें उसकी मौत हो गई.
आयोवा के पेरी हाई स्कूल में गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) यह घटना हुई थी. पब्लिक सेफ्टी डिविजन के अधिकारी मिच मोर्टवेट के अनुसार, संदिग्ध शूटर, जोकि हाई स्कूल का एक छात्र था, उसने खुद को गोली मारकर उड़ा दिया.
गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
छठी क्लास के एक छात्र की मौत
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें छठी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई. पेरी स्कूल के प्रिंसिपल को भी गोली लगी है. मोर्टवेट ने कहा, एक पीड़ित की हालत गंभीर है, जबकि अन्य चार की हालत स्थिर है.
17 साल के युवक ने वारदात को दिया अंजाम

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












