
अमेरिका को जवाब देने के लिए भारत ने किया था ये फैसला, अब लिया वापस
AajTak
भारत जी-20 की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी आ रहे हैं. उनके आने से पहले भारत ने ऐसा काम किया है जिससे अमेरिका खुश हो गया है. भारत के इस कदम से यहां के लोगों को भी फायदा होने वाला है.
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत आने से पहले भारत-अमेरिका व्यापार में एक बड़ी प्रगति देखने को मिली है. भारत ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बादाम, सेब, अखरोट और दाल जैसे कुछ अमेरिकी सामानों के आयात पर लगाए गए सीमा शुल्क को हटा दिया है और यह 6 सितंबर से ही लागू भी हो गया है.
भारत ने इन अमेरिकी सामानों पर सीमा शुल्क एक जवाबी कार्रवाई के तहत लगाया था. दरअसल अमेरिका के तत्कालीन डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने साल 2019 में स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर सीमा शुल्क को बढ़ा दिया था जिसके जवाब में भारत ने जून 2019 में 28 अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था.
लेकिन पांच सितबंर को वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि सार्वजनिक हित में कुछ टैरिफ बढ़ोतरी को हटा दिया गया है.
द हिंदू से बात करते हुए केपीएमजी पार्टनर और अप्रत्यक्ष कर प्रमुख अभिषेक जैन ने कहा, 'अमेरिका से निर्यात होने वाले कुछ सामानों के लिए निर्धारित जवाबी शुल्क अब हटा दिया गया है. इन उत्पादों में चना, दाल (मसूर), बादाम, अखरोट (खोल वाले) और सेब शामिल हैं.'
जून 2019 में भारत ने अमेरिकी अखरोट पर आयात शुल्क 30% से बढ़ाकर 120% कर दिया था, जबकि चना, चना और मसूर दाल पर शुल्क 30% से बढ़ाकर 70% कर दिया गया था.
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान बनी थी सहमति

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











