
अमेरिका के लेविस्टन में सामूहिक गोलीबारी का आरोपी मिला मृत, सिर में मार ली थी गोली
AajTak
मेन के लेविस्टन में सामूहिक गोलीबारी का आरोपी शुक्रवार को मृत मिला है. आरोपी संदिग्ध की पहचान रॉबर्ट कार्ड के तौर पर हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच अधिकारी बीते 48 घंटे से रॉबर्ट कार्ड की तलाश कर रहे थे.
अमेरिकी राज्य मेन के लेविस्टन में अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोपी मृत पाया गया. सामने आया है कि, मेन के लेविस्टन में सामूहिक गोलीबारी का आरोपी शुक्रवार को मृत मिला है. आरोपी संदिग्ध की पहचान रॉबर्ट कार्ड के तौर पर हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच अधिकारी बीते 48 घंटे से रॉबर्ट कार्ड की तलाश कर रहे थे. ऐसे में एक जगह उसका शव मिला.सामने आया है कि उसने खुद ही अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है.
लेविस्टन में तीन जगहों पर हुई थी फायरिंग
गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई थी, जो अमेरिकी सेना रिजर्व में एक फायरआर्म्स प्रशिक्षक था. रॉबर्ट हॉल को कुछ समय पहले ही मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था और हाल में उसे वहां से छुट्टी मिली थी. इससे पहले एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय (पुलिस) ने अपने फेसबुक पेज पर संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी कीं, जिसमें एक बंदूकधारी अपने कंधे पर हथियार उठाए हुए एक प्रतिष्ठान में प्रवेश करते हुए दिख रहा था.
सन जर्नल ने लेविस्टन पुलिस प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा था कि तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों में गोलीबारी की खबर है, जिनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां, और एक वॉलमार्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर शामिल हैं. वाशिंगटन में एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दे दी गई है और वो हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
बोस्टन में एफबीआई कार्यालय ने कहा कि वह लेविस्टन, मेने में भीषण गोलीबारी की जांच के लिए तैयार है.एफबीआई के बयान के मुताबिक, 'एफबीआई बोस्टन डिवीजन मेने में अपने स्थानीय, राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन भागीदारों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं. हम साक्ष्यों को एकत्र करने, जांच और सामरिक सहायता के साथ-साथ पीड़ितों की सहायता सहित हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं.'
पुलिस ने जारी की थीं तस्वीरें पुलिस ने हमलावर की फोटो जारी करते हुए लोगों से मदद मांगी थी. फोटो में लंबी बाजू की शर्ट और जींस पहने एक दाढ़ी वाला व्यक्ति फायरिंग राइफल पकड़कर गोलीबारी कर रहा है. लेविस्टन में सेंट्रल मेने मेडिकल सेंटर ने एक बयान जारी कर कहा कि बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं. घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. लेविस्टन एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेने के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में स्थित है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











