
अमेरिका के ब्रुकलिन स्टेशन पर फायरिंग करने वाले हमलावर की हुई पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीर
ABP News
ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले शख्स का नाम फ्रैंक जेम्स बताया गया है.
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक सबवे स्टेशन पर हुई गोलीबारी के आरोपी की पहचान हो चुकी है. अमेरिकी पुलिस की तरफ से आरोपी हमलावर का नाम और तस्वीर जारी कर दी गई है. ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले शख्स का नाम फ्रैंक जेम्स बताया गया है, जो एक अश्वेत नागरिक है और उसकी उम्र 62 साल बताई गई है.
पुलिस ने जारी किया नंबरअमेरिकी पुलिस की तरफ से आरोपी की तस्वीर और बाकी जानकारी शेयर करते हुए लोगों से कहा गया है कि, अगर इस शख्स को लेकर किसी भी तरह की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. इसके लिए पुलिस ने अपना नंबर भी जारी किया है, जिस पर आरोपी की जानकारी दी जा सकती है.

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल









