
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फेसबुक सख्त, 2023 तक सस्पेंड किया अकाउंट
AajTak
फेसबुक का कहना है कि ट्रंप के अकाउंट का सस्पेंसन बीती सात जनवरी के बाद से कम से कम दो साल तक रहेगा. सात जनवरी को उनका अकाउंट पहली बार ब्लॉक किया गया था जब कैप्टिल में दंगे हुए थे.
सोशल मीडिया कंपनी ने अमेरिका के पूर्व राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका फेसबुक अकाउंट दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. यानी ट्रंप 2023 तक अपने फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.इसके साथ ही फेसबुक ने यह भी ऐलान किया है कि वह भविष्य में फेसबुक के नियमों को तोड़ने वाले नेताओं के साथ कैसा बर्ताव करेगा. फेसबुक का कहना है कि ट्रंप के अकाउंट का सस्पेंसन बीती सात जनवरी के बाद से कम से कम दो साल तक रहेगा. सात जनवरी को उनका अकाउंट पहली बार ब्लॉक किया गया था जब कैप्टिल में दंगे हुए थे. फेसबुक की तरफ से कहा गया है कि लोगों की सुरक्षा का खतरा कम होने के बाद ही यह प्रतिबंध हटाया जाएगा. ट्रंप ने अपने फेसबुक सस्पेंसन को लेकर कहा था कि यह अमेरिका के उन लोगों का तिरस्कार है जिन्होंने उन्हें वोट किया है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











