
'अमेरिका के पीछे-पीछे भारत...', पीएम मोदी के रूस दौरे के खत्म होने पर क्या बोला ग्लोबल टाइम्स
AajTak
पीएम मोदी मंगलवार रात को रूस से ऑस्ट्रिया पहुंच चुके हैं. उनका दो दिवसीय रूस दौरा खत्म हो गया है लेकिन इसकी चर्चा अभी भी जारी है. अमेरिका में पीएम मोदी के रूस दौरे को लेकर खूब चर्चा है जिसे लेकर चीन के ग्लोबल टाइम्स ने टिप्पणी की है.
पीएम मोदी का दो दिवसीय रूस दौरा दौरा खत्म हो चुका है जिसके बाद वो मंगलवार रात को एक दिवसीय दौरे पर वियना पहुंचे हैं. पीएम मोदी के रूस दौरे से भारत-रूस के मजबूत संबंधों की तस्दीक हुई है जिससे पश्चिम में चिंता बढ़ गई है. फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला रूस दौरा था जिससे अमेरिका समेत पश्चिमी देशों में चिंता देखने को मिली.
अमेरिका ने सोमवार को कहा कि हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि भारत-रूस संबंधों को लेकर हमारी चिंताएं हैं. अमेरिका की इसी चिंता पर चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी के मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख प्रकाशित किया है.
ग्लोबल टाइम्स ने लेख को शीर्षक दिया- मोदी-पुतिन ने मॉस्को में अपने संबंध मजबूत किए जिससे रूस को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहा अमेरिका हताश है.'
'रूस को अलग-थलग करने की अमेरिका की कोशिश नाकाम'
लेख की शुरुआत में चीनी अखबार ने लिखा, 'विश्लेषकों ने कहा कि रूस और भारत के बीच घनिष्ठ संबंधों का मतलब है कि यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से रूस को दबाने और अलग-थलग करने की अमेरिका की निरंतर कोशिश नाकाम हो गई है. इसी बीच, भारत की संतुलित कूटनीति न केवल उसके अपने हितों के हक में है, बल्कि वैश्विक रणनीतिक संतुलन बढ़ाने में भी मदद कर रही है, जिसे लंबे समय से अमेरिकी आधिपत्य ने चुनौती दी है.'
ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर की मोदी के रूस दौरे पर की गई टिप्पणी भी लेख में शामिल की है जिसमें उन्होंने कहा था, 'हम उम्मीद करते हैं कि रूस के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ा रहा भारत यह साफ शब्दों में कहेगा कि रूस को यूएन चार्टर, यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए.'

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








