
अमेरिका के डेढ़ करोड़ लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा, कई बर्फ उबालकर पी रहे
AajTak
अमेरिका में 10-11 फरवरी को आए बर्फीले तूफान की वजह से कई इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड भी फेल हो गए थे जिसकी वजह से लाखों लोगों को कई दिन तक अंधेरे में रहना पड़ा.
अमेरिका के टेक्सास के करीब 1.4 करोड़ लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में 10-11 फरवरी को आए बर्फीले तूफान की वजह से इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड भी फेल हो गए थे जिसकी वजह से लाखों लोगों को कई दिन तक अंधेरे में और बिना हीटर के रहना पड़ा. भीषण सर्दी की वजह से पानी की सप्लाई की पाइपें फट गईं जिससे लोगों को बिना पानी के रहना पड़ा. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पानी की सप्लाई नहीं होने के बाद काफी लोगों ने बर्फ इकट्ठा कर उसे गर्म किया और फिर उसी पानी से काम चलाया. काफी लोग बोतल बंद पानी पर भी निर्भर रहे. हूस्टन के एक स्टेडियम के बाहर सैकड़ों लोगों की लाइन देखी गई जो पानी की बोतल लेने के लिए पहुंचे थे.
जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








