
अमेरिका के जाते ही पंजशीर पर हमला करने पहुंचा तालिबान, जवाबी हमले में कई लड़ाके ढेर
AajTak
तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे नॉर्दर्न एलायंस ने दावा किया है कि सोमवार की रात को तालिबान के लड़ाकों ने पंजशीर घाटी में घुसने की कोशिश की. इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और इस लड़ाई में तालिबान के 7-8 लड़ाके मारे गए हैं.
अमेरिका (America) के अफगानिस्तान से जाते ही तालिबान (Taliban) ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. सोमवार देर रात को जब अमेरिका काबुल (Kabul) से अपने आखिरी विमान को रवाना कर रहा था, तब तालिबान के लड़ाकों ने पंजशीर पर धावा बोल दिया. तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे नॉर्दर्न एलायंस ने दावा किया है कि सोमवार की रात को तालिबान के लड़ाकों ने पंजशीर (Panjshir) घाटी में घुसने की कोशिश की. इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और इस लड़ाई में तालिबान के 7-8 लड़ाके मारे गए हैं. नॉर्दर्न एलायंस के मुताबिक, उनके भी दो लड़ाके इस लड़ाई में मारे गए हैं. अफगानिस्तान ने पूरे मुल्क पर कब्जा जमा लिया है, लेकिन वह अभी तक पंजशीर को अपने काबू में नहीं कर पाया है. यहां पर अहमद मसूद की अगुवाई में नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों ने तालिबान के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











