
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता
AajTak
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. USGS के मुताबिक, भूकंप के यह झटके कैलिफोर्निया के पेट्रोलिया में लगे हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. USGS के मुताबिक, भूकंप के यह झटके कैलिफोर्निया के पेट्रोलिया में लगे हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में था.
USGS के मुताबिक, ये भूकंप पेट्रोलिया से 108 किलोमीटर दूर पश्चिम में आया था. स्थानीय समयानुसार, भूकंप के झटके 22 मई को 00:14:01 बजे महसूस हुए थे. इससे पहले सोलोमन आइलैंड्स पर भूकंप के तेज झटके लगे थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, होनियारा में आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 मापी गई थी. ये झटके 21 मई की रात 9 बजकर 15 मिनट पर लगे थे. इसका केंद्र जमीन के अंदर 80 किलोमीटर गहराई में था.
प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद अलर्ट
बता दें कि हाल ही में प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद द्वीपीय और महाद्वीपीय इलाकों में सुनामी का खतरा बढ़ गया है. इसको लेकर अमेरिका के कई इलाकों में अलर्ट भी जारी किया गया था.
ग्वाटेमाला में भी भूकंप के तेज झटके
प्रशांत महासागर में भूकंप से पहले मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 6.4 थी. USGS के मुताबिक भूकंप का केंद्र कैनिला के पास और जमीन से 158 मील की गहराई में था.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








