
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट पर दो विमान टकराए, हादसे में कई लोगों की मौत
AajTak
अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो विमानों के टकराने की सूचना सामने आ रही है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है. घटना की जांच की जा रही है. जिम्मेदारों से पूछताछ की जा रही है. एजेंसी घटना की जांच कर रही हैं.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में बड़ा हादसा हो गया. यहां दो विमानों के टकराने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है.
एजेंसी के मुताबिक यह घटना वाटसनविले शहर में हुई, जब दो विमान एयरपोर्ट पर लैंड कर रहे थे. शहर के अधिकारियों ने ट्वीट के जरिए बताया कि वाटसनविले सिटी एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए हैं. हालांकि इस मामले में जांच की जा रही है. एजेंसियों को घटना की जांच सौंपी गई है. जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है, लेकिन फिलहाल स्पष्ट आंकड़ा नहीं है, शुरुआती जानकारी के मुताबिक दो विमानों के टकराने के बाद हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. घटना की जांच की जा रही है.
अमेरिका में पहले भी हुआ था प्लेन क्रैश
हाल ही में अमेरिका में प्लेन क्रैश की अजीबो-गरीब घटना हुई थी. दरअसल, एक यूट्यूबर ने वीडियो बनाने के लिए एक एरोप्लेन को जानबूझकर क्रैश करवा दिया था. इसके बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने उसके प्लेन उड़ाने पर ही बैन लगा दिया. इस इंफ्लूएंसर का नाम ट्रेवर जैकब था. यूट्यूब पर शख्स को 1 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उसने 23 दिसंबर 2021 को प्लेन क्रैश का एक वीडियो अपलोड किया था. लिखा- मैंने अपना प्लेन क्रैश करवा दिया.
जैकब, अमेरिका के स्नोबोर्ड के ओलंपिक टीम का पूर्व सदस्य है. उसने दावा किया था कि 1940 टेलरक्राफ्ट BL-65 लाइट एयरक्राफ्ट के इंजन में खराबी आ गई थी. लेकिन वीडियो देखने के बाद एविएशन एक्सपर्ट्स के कान खड़े हो गए. खास बात ये है कि प्लेन का 'इंजन फेल' होने से पहले ही उसने पैराशूट पहन रखा था. प्लेन इतनी ऊंचाई पर था जहां से सेफ लैंडिंग हो सकती थी. लेकिन वह तुरंत प्लेन से कूद गया था. पैराशूट से उतरने के बाद वह क्रैश साइट तक पहुंचा. फिर उसने खुद से अटैच किए गए कैमरों को निकाला और वह वहां से नीचे उतरने लगा. बाद में एक लोकल किसान ने उसे बचाया.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










