अमेरिका के इस राजदूत ने कहा- भारत मुश्किल पड़ोसियों के बीच है, अगर जरूरत पड़ी तो मैं...
ABP News
भारत के लिए नामित अगले अमेरिकी राजदूत माइकल गार्सेटी ने कहा है कि भारत ‘कठिन पड़ोसियों’ के बीच स्थित है. वो भारत की क्षमता को मजबूत करने के अमेरिकी प्रयासों को और आगे बढ़ाएगें.
भारत के लिए नामित अगले अमेरिकी राजदूत लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक माइकल गार्सेटी ने कहा है कि भारत ‘‘कठिन पड़ोसियों’’ के बीच स्थित है. उन्होंने आगे कहा कि, अगर उनके नाम की पुष्टि होती है तो वो भारत की क्षमता को मजबूत करने के अमेरिकी प्रयासों को और आगे बढ़ाएगें.
भारत के लिए अमेरिका के राजदूत पद पर अपने नाम की पुष्टि संबंधी सुनवाई के दौरान गार्सेटी ने सांसदों से कहा, ‘‘भारत कठिन पड़ोसियों के बीच स्थित है. यदि मेरे नाम की पुष्टि हो जाती है तो मैं इसकी सीमाओं एवं संप्रभुता की रक्षा करने और हमलों को रोकने की भारत की क्षमता को मजबूत करने के अमेरिकी प्रयासों को और आगे बढ़ाऊंगा.’’

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल









