
अमेरिका के आसमान में दिखा चीन का जासूस, मचा हड़कंप
AajTak
अमेरिकी आसमान में बीते कई दिनों से चीन का एक संदिग्ध स्पाई बैलून देखा जा रहा है, जिससे सरकार की सांसें फूल गई हैं. इसे चीन का जासूसी उपकरण बताया जा रहा है. अमेरिकी सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बैलून का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा है.
अमेरिका के आसमान में पिछले कुछ दिनों से चीन का एक संदिग्ध स्पाई बैलून (Spy Balloon) उड़ते देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि इसमें जासूसी उपकरण लगे हैं. इसके बाद अमेरिकी सरकार में हड़कंप मच गया है. शुरुआत में इस विशालकाय बैलून के शूट डाउन का फैसला किया गया. लेकिन शूट डाउन के बाद गिरने वाले मलबे से सुरक्षा जोखिम के खतरों को भांपकर सरकार पीछे हट गई.
अमेरिका के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को सलाह दी कि इस बैलून के शूट डाउन से बचा जाए क्योंकि इसके नष्ट होने पर गिरने वाले मलबे से सुरक्षा स्थिति खतरे में डल सकती है.
अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि यह साफ है कि इस बैलून का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा है.
बता दें कि पिछले साल ताइवान मामले को लेकर दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं चीन और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं. दरअसल अमेरिका, ताइवान में मानवाधिकारों के उल्लंघन और दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य गतिविधियों की निंदा करता आ रहा है.
स्पाई बैलून की ट्रैकिंग
अमेरिका बीते कुछ दिनों से अमेरिकी वायुक्षेत्र में देखे जा रहे इस बैलून को ट्रैक कर रहा है. अमेरिकी सैन्य विमानों के जरिए भी इस पर नजर रखी जा रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












