
अमेरिका की TIME मैगजीन में छाए भारतवंशी, एक साथ इन नौ लोगों को मिली जगह
AajTak
मैगजीन में प्रकाशित 'टाइम 100 क्लाइमेट' लिस्ट में दुनियाभर के सीईओ, संस्थापक, संगीतकार, पॉलिसी मेकर और सरकारी अधिकारी शामिल हैं. यह लिस्ट 30 नवंबर से यूएई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2023 से पहले जारी की गई है.
दुनिया की सबसे मशहूर मैगजीन टाइम (Time) ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भारतीय मूल के नौ लोगों को जगह दी है. इनमें वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से लेकर ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल तक शामिल हैं.
टाइम मैगजीन ने जलवायु परिवर्तन (Climate Change) रोकने की दिशा में काम करने वाले दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की एक लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में कारोबारी जगत से लेकर संगीत जगत से जुड़े लोगों को शामिल किया है. इनमें भारतीय मूल के नौ अमेरिकी भी हैं.
मैगजीन में प्रकाशित 'टाइम 100 क्लाइमेट' लिस्ट में दुनियाभर के सीईओ, संस्थापक, संगीतकार, पॉलिसी मेकर और सरकारी अधिकारी शामिल हैं. यह लिस्ट 30 नवंबर से यूएई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2023 से पहले जारी की गई है.
इस लिस्ट में वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल, द रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव जे शाह, बॉस्टन कॉमन एसेट मैनेजमेंट की फाउंडर गीता अय्यर, अमेरिका ऊर्जा ऋण कार्यक्रम विभाग कार्यालय के निदेशक जिगह शाह, हस्क पावर सिस्टम्स के सीईओ और सह संस्थापक मनोज सिन्हा, कैसर परमानेंट के पर्यावरण प्रबंधन की कार्यकारी निदेशक सीमा वाधवा और महिंद्रा लाइफस्पेस के प्रबंध निदेशक औक सीईओ अमित कुमार सिन्हा शामिल हैं.
टाइम मैगजीन ने गुरुवार को लिस्ट जारी करते हुए कहा कि हमने सभी क्षेत्रों से क्लाइमेट चेंज की दिशा में काम करने वाले लोगों को लिस्ट में जगह दी है. लेकिन हमें लगता है कि इस क्षेत्र में काम करने वाले और लोगों को भी शामिल किया जा सकता था.
इस साल जून में वर्ल्ड बैंक ग्रुप के अध्यक्ष नियुक्त किए गए भारतीय मूल के अजय बंगा जलवायु परिवर्तन से लड़ते हुए गरीबी उन्मूलन की दिशा में संस्था के लिए एक नए मिशन की शुरुआत कर रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






