
अमेरिका और जर्मनी के बाद अब UN ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी
AajTak
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि इसकी उम्मीद है कि अन्य लोकतांत्रिक देशों की तरह भारत में राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित हैं. जिससे हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम हो.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के अकांउट फ्रीज किए जाने के सवाल पर अब संयुक्त राष्ट्र ने भी टिप्पणी की है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में भारत में होने वाले लोकसभा चुनावों में मतदान कर सकेगा. इससे पहले जर्मनी और अमेरिका ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी थी. जिसके बाद भारत ने कड़ा एतराज जताते हुए जर्मन और अमेरिकी डिप्लोमैट को तलब किया था.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक अकांउट फ्रीज किए जाने को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि इसकी उम्मीद है कि भारत में अन्य चुनाव वाले देशों की तरह राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे जिससे हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम हो.
दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने के आरोपों पर अमेरिका ने दो बार टिप्पणी की है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को भी कहा कि अमेरिका अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर बारीकी से नजर रख रहा है और एक निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया का बढ़ावा देता है. अमेरिका की इस टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं जो ऑब्जेक्टिव और समय पर फैसलों के लिए प्रतिबद्ध है. भारतीय न्यायपालिका पर सवाल उठाना अनुचित है.
बाहरी ताकत के प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्धः विदेश मंत्रालय
गुरुवार को आयोजित विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय की हालिया टिप्पणी अनुचित है. हमारी चुनावी और कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर की गई बाहरी टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है.
भारत में कानूनी प्रक्रियाएं सिर्फ कानून से चलती है. कोई भी सहयोगी देश और खासकर लोकतांत्रिक देशों को इस प्रक्रिया की सराहना करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. भारत को अपने स्वतंत्र और मजबूत लोकतांत्रिक संस्थानों पर गर्व है और हम इन्हें किसी भी बाहरी ताकत के प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









