
अमेरिका-ईरान युद्ध की चपेट में पूरा मिडिल ईस्ट, Air India और IndiGo ने सस्पेंड कीं सभी उड़ानें
AajTak
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. सुरक्षा जोखिम बढ़ने के बीच एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने खाड़ी देशों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं.
ईरान पर इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जंग के मुहाने पर खड़ा है. ईरान ने कुवैत, दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कतर, इराक, सऊदी अरब, जॉर्डन समेत अन्य खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मसाइलें दागी हैं. इस स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.
एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम स्थिति पर लगातार करीबी नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता के अनुसार अपने परिचालन की समीक्षा करते हुए उसमें बदलाव करेंगे. हमारी टीमें प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं. प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर सीधे सूचना दी जा रही है.'
#PassengerAdvisory pic.twitter.com/xAxLnqUY2C
एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे airindiaexpress.com पर अपने फ्लाइट की स्थिति चेक करें और यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा दिया गया कॉन्टैक्ट डिटेल अपडेटेड हो. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा, 'प्रभावित उड़ानों के लिए रिशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन से संबंधित जानकारी के लिए यात्री हमारी वेबसाइट के मैनेज बुकिंग सेक्शन पर जाएं या व्हाट्सएप पर +91 6360012345 पर टिया (चैटबॉट) से चैट करें. इस दौरान हमारे यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए हम आभारी हैं.'
यह भी पढ़ें: ईरान का जोरदार पलटवार, कतर, UAE, कुवैत समेत कई अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बरपाया कहर, देखें
In view of the developing situation, flights to the Gulf region are suspended. The safety and security of our guests and crew remain our highest priority. Guests are advised to check their flight status and ensure their contact information is up to date. For change and… pic.twitter.com/3NkRIYHDWf

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






