
अमेरिकन ड्रीम से डिपोर्टेशन तक... एक दशक में US से इतने अवैध अप्रवासी भारतीयों की हुई 'घर वापसी'
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप के साथ 13 फरवरी को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दूसरे देशों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. पीएम मोदी के साथ फोन पर बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि भारत अवैध प्रवासियों के मामले में वही करेगा जो सही होगा.
अमेरिका से बीते दो सप्ताह में एक के बाद एक तीन विमानों ने अमृतसर के लिए उड़ान भरी जिसमें अवैध अप्रवासी भारतीयों को वापस भेजा गया है. डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अब तक कुल 332 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा चुका है. अप्रैल 2024 की डिपार्टमेंट ऑफ़ होमलैंड सिक्योरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 2.2 लाख अवैध भारतीय रह रहे हैं और ऐसे में आने वाले वक्त में और भी लोगों को वापस भेजा जाएगा.
अमेरिका में अवैध अप्रवासी भारतीयों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में कहा कि भारत सरकार के पास अमेरिका में अवैध भारतीयों के बारे में आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि वे लीगल तरीके से भारत से चले गए होंगे, लेकिन वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी वहां रुके रहे या लीगल दस्तावेजों के बिना अमेरिका में दाखिल हो गए.
अमेरिका में कितने अवैध अप्रवासी भारतीय
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में अमेरिका में 1.1 करोड़ लोग अवैध अप्रवासी के तौर पर रह रहे थे, जिनमें सबसे बड़ी अवैध अप्रवासी आबादी मैक्सिको, ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर और होंडुरास से आ रही थी. भारत की बात करें तो 2018 में अवैध अप्रवासी आबादी 4.8 लाख से 54 प्रतिशत घटकर 2022 में 2.2 लाख हो गई.
2020 में सबसे ज्यादा भारतीयों की 'घर वापसी'
डिपोर्टेशन के लिए जिम्मेदार अमेरिकी एजेंसी आईसीई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दशक में हर साल औसतन दो लाख से अधिक अवैध प्रवासियों को उनके संबंधित देशों में निर्वासित किया गया है. हर देश के आंकड़ों पर नज़र डालने से पता चलता है कि पिछले कुछ सालों में अमेरिका से निर्वासन के मिशन में भारतीय भी शामिल रहे हैं. उदाहरण के लिए 2014 में 359 भारतीयों को वापस भेजा गया था. 2017 में यह संख्या बढ़कर 460 और 2019 में 1,616 हो गई. डिपोर्टेशन के सबसे ज़्यादा आंकड़े 2020 में दर्ज किए गए जब 2,312 भारतीयों को वापस घर भेजा गया.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









