
अमेठी हॉरर किलिंग: हिंदू लड़के से था प्यार, तो पिता ने बेटे के साथ मिलकर किया बेटी का कत्ल
AajTak
4 अगस्त को लड़की प्रेमी के साथ बाजार में परिवार के लोगों को नजर आई थी. उन लोगों ने भरे बाजार उसकी मारपीट कर दी थी. मामला पुलिस थाने पहुंचा था. इसके बाद पुलिस ने परिवार को समझाया था और लड़की को परिजनों के साथ घर भेज दिया था.
यूपी के अमेठी में कुछ दिनों पहले 20 साल की लड़की की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी. परिवार वालों ने लड़की की बीमारी से मौत हो जाने की बात कही थी. पुलिस ने दफनाए गए लड़की के शव को फिर से बाहर निकाला था और पोस्टमार्टम कराया था. रिपोर्ट में लड़की की हत्या होने की बात सामने आई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, लड़की की हॉरर किलिंग की गई थी. परिवार में मौत की छूटी वजह बताई थी और शव दफना दिया था.
दरअसल, मामला जनपद के पीपरपुर थाने के गांव है. यहां की रहने वाली 20 साल की लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा थी. उसका धम्मौर बाजार के रहने युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की के परिवार को यह बात मंजूर नहीं थी.
4 अगस्त हुई थी लड़की से मारपीट
4 अगस्त को लड़की प्रेमी के साथ बाजार में परिवार के लोगों को नजर आई थी. उन लोगों ने भरे बाजार उसकी मारपीट कर दी थी. मामला पुलिस थाने पहुंचा था. इसके बाद पुलिस ने परिवार को समझाया था और लड़की को परिजनों के साथ घर भेज दिया था. 4 अगस्त की रात को ही लड़की की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी. परिजनों ने यह कहकर उसका शव दफन कर दिया था कि उसे बीमारी थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें... अमेठी हॉरर किलिंग: हिंदू लड़के से प्यार को लेकर पिता-भाई ने बेटी को भरे बाजार में पीटा, देर रात हुई मौत; पुलिस ने कब्र से निकाला शव

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







