
अमेठी-रायबरेली से कौन लड़ेगा चुनाव? एके एंटनी ने दिए ये संकेत, जानिए रॉबर्ट वाड्रा पर क्या बोले
AajTak
यूपी की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हो रहा है. यहां 15 दिन बाद नॉमिनेशन शुरू होने वाले हैं. लेकिन पार्टी ने चेहरा घोषित नहीं किया है. इसे लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं. अब पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी का बयान आया है.
लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट चर्चा में है. यहां अब तक कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. ऐसे में अटकलों का बाजार गरम है. इस बीच, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने संकेत दिए हैं कि यूपी से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं. एंटनी ने प्रियंका के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भी बयान दिया है.
बता दें कि अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटें गांधी परिवार की परंपरागत रही हैं और वर्षों से यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है. हालांकि, 2019 के चुनाव में अमेठी का किला ढह गया था और बीजेपी की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हरा दिया था. इस बार बीजेपी ने फिर स्मृति को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इसी रायबरेली में अब तक ना बीजेपी और ना कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किए हैं. इन दोनों सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होनी है. 26 अप्रैल से 3 मई तक नामांकन भरे जाएंगे.
'रायबरेली-अमेठी पर फैसले का इंतजार करें'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने बुधवार को एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि राहुल गांधी या प्रियंका में से कोई एक उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ सकता है. उन्होंने कहा, आप अमेठी और रायबरेली सीट पर फैसले का इंतजार करें. अटकलें नहीं लगाना चाहिए. नेहरू परिवार का एक सदस्य यूपी से चुनाव लड़ेगा.
यह भी पढ़ें: 'चाहे जीजा आएं या दीदी, अमेठी में कमल ही खिलेगा', रॉबर्ट वाड्रा के दावे पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार
'क्या रॉबर्ट वाड्रा लड़ेंगे चुनाव?'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










