
अमेठी में फिर जड़ जमाने की कोशिश में कांग्रेस, आज राहुल-प्रियंका की 15 KM लंबी पदयात्रा
AajTak
अमेठी में कांग्रेस पार्टी आज जन जागरण अभियान चला रही है. इस मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी में पद यात्रा पर हैं. इस पद यात्रा में शिरकत करने के लिए राहुल और प्रियंका लखनऊ पहुंच चुके हैं. यहां से राहुल और प्रियंका दोनों अमेठी के लिए निकल चुके हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपने पुराने किले अमेठी में पहुंच रहे हैं. अमेठी में कांग्रेस पार्टी आज जन जागरण अभियान चला रही है. इस मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी में पद यात्रा पर हैं. इस पद यात्रा में शिरकत करने के लिए राहुल और प्रियंका लखनऊ पहुंच चुके हैं. यहां से दोनों अमेठी के लिए निकल चुके हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











