
'अमृतसर में बनेगा पंजाब का दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम', जालंधर में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास कर बोले केजरीवाल
AajTak
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जालंधर में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया. उन्होंने अमृतसर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने का भी ऐलान किया.
पंजाब के युवाओं को नशाखोरी से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार अब स्पोर्ट्स का सहारा लेगी. पंजाब के युवाओं और बच्चों को खेल से जोड़े जाने का ऐलान सरकार ने किया है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जालंधर में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की नींव रखी. केजरीवाल और सीएम मान ने इंग्लैंड में होने वाले रग्बी विश्व कप (महिला) के लिए 25 हजार बॉल से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने रग्बी विश्व कप में जालंधर की बनी बॉल के इस्तेमाल को पंजाब और देश के लिए गर्व की बात बताया.
अरविंद केजरीवाल ने जालंधर के लिए इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि जिस शानदार मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की परिकल्पना की गई है, इसमें क्रिकेट, हॉकी, योग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल सब कुछ होगा. बहुत सारे स्पोर्ट्स के लिए इसके अंदर इंतजाम है. उन्होंने कहा कि जालंधर के हजारों लोग यहां हर रोज खेलने और एक्सरसाइज करने के लिए आया करेंगे. ये स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अपने आप में एक मिनी शहर बन जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि यह उत्तर भारत में अपनी तरह का इकलौता स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होगा.
उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में हमने मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का वादा किया था, आज उसे पूरा कर रहे हैं. एक साल के अंदर ये स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब कभी खेल से लेकर खेती और उद्योग तक, हर क्षेत्र में नंबर वन हुआ करता था, लेकिन पिछली सरकारों ने पंजाब और उसकी जवानी को नशे में धकेल दिया. युवाओं को नशे से निकालने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ा है. पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाए हैं. ऐसी हिम्मत पूरे देश में कहीं किसी सरकार ने 75 साल में नहीं दिखाई.
नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ रही जनता- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसका असर भी अब दिख रहा है और पूरे के पूरे गांव की पंचायत बैठकर नशे के खिलाफ फैसले ले रही है और कह रही है कि अब हमारे यहां नशा नहीं बिकता. यह बहुत बड़ी बात है. इस अभियान से अब जनता जुड़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि आज से तीन-चार महीने पहले कोई आदमी बताने की हिम्मत नहीं करता था कि उनके गांव में कौन नशा बेचता है. उसे डर लगता था, लेकिन आज जिस तरह से की गिरफ्तारियों से लेकर एनकाउंटर, घर पर बुल्डोजर चलाने के एक्शन हुए हैं, जनता में भरोसा जगा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी युवाओं को नशे से बाहर निकालने में मील का पत्थर साबित होगा.
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने खेल के कई मैदान बनाने के लिए बजट भी पास कर दिया है, काम भी शुरू हो गया है. पंजाब में 13 हजार गांव हैं. हर गांव में एक खेल का मैदान और यूथ क्लब बनाया जा रहा है. केजरीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल समेत पांच खेलों के सामान हर गांव को दिए जाएंगे, जिससे बच्चे अपनी पसंद का खेल खेल सकें. यह युवाओं को नशे से बाहर निकालने में बहुत मददगार साबित होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नशे से बाहर आ रहे युवाओं के लिए रोजगार के इंतजाम भी कर रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







