
अमृतसर में आतंकी साजिश! पॉश कॉलोनी में मिला हैंड ग्रेनेड, जांच में जुटी पुलिस-बम निरोधक दस्ता
AajTak
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को अचानक हड़कंप मच गया, जब शहर के पॉश इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर आई. जानकारी मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है, जिसके बाद इसे नष्ट किया जा रहा है.
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को अचानक हड़कंप मच गया, जब शहर के पॉश इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर आई. जानकारी मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है, जिसके बाद इसे नष्ट किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में जब सफाई कर्मचारी यहां पर सफाई कर रहा था, तब उसे ये ग्रेनेड दिखाई दिया. इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई और तब पुलिस मौके पर पहुंची. #Amritsar के पॉश इलाके में मिला हैंड ग्रेनेड, किया गया डिफ्यूज़. @satenderchauhan दे रहे हैं ज़्यादा जानकारी #ATVideo #India pic.twitter.com/9DIvIflTUe
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









