
अमृतसर: पुलिस की गाड़ी में बम लगाने के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार
AajTak
अमृतसर में पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी में बम लगाने के मामला में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे. पुलिस दोनों को दिल्ली से फ्लाइट से लेकर अमृतसर पहुंची है. बम लगाने के मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. एक कुत्ते की वजह से हजारों लोगों की जान बच गई.
अमृतसर में पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी में बम लगाने के मामला में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे. पुलिस दोनों को दिल्ली से फ्लाइट से लेकर अमृतसर पहुंची है. पुलिस इस मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है. दोनों आरोपी जिला तरनतारन पट्टी के रहने वाले हैं. अमृतसर के सब इंस्पेक्टर की गाड़ी में बम लगाने के मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. एक कुत्ते की वजह से हजारों लोगों की जान बच गई. कुत्ता कुछ खाने के लिए गाड़ी के नीचे गया और बम में लगे तार को मुंह से खींचने लगा, इतने में गाड़ी में लगा बम जमीन पर गिर गया.
अमृतसर की पॉश कालोनी का मामला अमृतसर की पॉश कालोनी रंजीत एवेन्यू इलाके में मंगलवार को एक इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी में बम की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई. पुलिस के आला अधिकारियों ने बम स्क्वाड को मौके पर बुलाया और मामले की जांच शुरू कर दी. बम स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर बम को अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी युवक गाड़ी में बम लगाते कैद हो गए.
सुबह गाड़ी धोने वाला आया, तो विस्फोटक जमीन पर गिरा हुआ था बता दें कि अमृतसर की सीआईए सेल में तैनात पुलिस अधिकारी दिलबाग सिंह की गाड़ी में बम रखा गया था. जब सुबह गाड़ी धोने वाला आया, तो विस्फोटक जमीन पर गिरा हुआ था. जिसके बाद सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद एक बड़ी साजिश नाकाम हुई. सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह का कहना है कि उन्हें पहले भी मारने की धमकियां मिलती रही हैं. जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मिली हुई थी.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









