
'अमीर बन गया हूं, अब नहीं करूंगा चोरी...' दोस्त के सामने दिल्ली के सबसे बड़े ज्वैलथीफ ने खाई कसम
AajTak
दिल्ली में 25 करोड़ के जेवरात चोरी करने के लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू को आज कोर्ट (Court) में पेश किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, लोकेश ने चोरी के बाद अपने दोस्त शिवार को सोने की दो चेन गिफ्ट (Gift) दी थीं. साथ ही से भी कहा था कि वो आगे से चोरी नहीं करेगा.
दिल्ली के जंगपुरा स्थित उमराव सिंह ज्वैलरी हाउस से 25 करोड़ के जेवरात चोरी (Robbery) करने वाले लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू को आज यानि गुरुवार को कोर्ट (Court) में पेश किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने छत्तीसगढ़ जाने के बाद दोस्त शिवा को सबसे बड़ी चोरी के बारे में बताया था. कहा था कि वह अमीर बन गया है, अब आगे से वह चोरी नहीं करेगा.
उसने खुशी में सोने की दो चेन शिवा को दे दी थी. छत्तीसगढ़ पुलिस ने शिवा को जब गिरफ्तार किया था, तो उसके कब्जे से दोनों चेन बरामद की थी. दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आरोपी लोकेश को बुधवार शाम दिल्ली ले आई. दिल्ली पुलिस इसके कब्जे से बरामद जूलरी को भी ले आई है.
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात वाले दिन यानि 24 सितंबर को आरोपी लोकेश रात 11.45 बजे शोरूम में छत के रास्ते घुसा, फिर शोरूम में ही सो गया था. आरोपी ने बताया कि वह शोरूम में जाकर इसलिए सोया था कि अगर वह रात में स्ट्रांग रूम को काटेगा तो आवाज होगी और आसपास के लोगों को पता लग जाएगा.
वह अगले दिन सुबह आठ-नौ बजे सोकर उठा, इसके बाद उसने 11.30 बजे तक इंतजार किया. उसे लगा कि सुबह कोई शोरूम में आ सकता है. अगर कोई आ गया तो वह छत के रास्ते भाग जाएगा. जब 11.30 बजे कोई नहीं आया तो उसने आभूषणों को समेटना शुरू किया. उसने स्ट्रांग रूम को काटना शुरू किया. वह पेचकस व गिरंडर खरीदकर लाया था. उसे हथौड़ा शोरूम में ही मिल गया था.
दोस्त शिवा को बताई थी पूरी कहानी
गहनों को समेटकर वह छत के रास्ते ही बाहर निकला. शोरूम से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसे ऑटो मिल गया था. ऑटो से वह कश्मीरी गेट बस अड्डे पहुंचा था. आरोपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ जाकर अपने दोस्त शिवा को बताया कि उसने उम्मीद नहीं की थी कि उसे इतना माल मिल जाएगा. उसने गहनों को अपने किराये के मकान में रख दिया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











