
अमीर देश गरीब देशों में चोरी-छिपे से भेज रहे अपना कचरा, श्रीलंका ने सिखाया सबक
AajTak
श्रीलंका ने ब्रिटन के तीन हजार टन कचरे को वापस ब्रिटेन भेज दिया है. इस कचरे में इस्तेमाल किए हुए गद्दे, कालीन और मेडिकल वेस्ट था. मेडिकल वेस्ट में मनुष्यों के शारीरिक अंग भी थे जिनसे बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी. पिछले कुछ सालों से धनी देश अपने कचरे को एशियाई देशों और विकाशसील देशों में फेंकते चले आए हैं लेकिन अब इन कचरों को वापस उनके देश भेजा जा रहा है.
श्रीलंका ब्रिटेन के हजारों टन कचरे को वापस ब्रिटेन भेज रहा है. अधिकारियों ने कहा कि श्रीलंका ने सोमवार को हजारों टन अवैध रूप से आयातित कचरे से भरे सैकड़ों कंटेनरों को ब्रिटेन भेज दिया है. साल 2017-19 के बीच ये कचरा अवैध रूप से आयात कर श्रीलंका लाया गया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











