
अमित शाह से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे महायुति के तीनों नेता, देखें
AajTak
रात को करीब 9 बजे के बाद अमित शाह के साथ महायुति के तीनों नेताओं की बैठक है, जिसमें सीएम को लेकर मुहर लग सकती है. कुछ ही देर पहले देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे हैं. थोड़ी देर में एकनाथ शिंदे भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं, वहीं आज दोपहर में अजित पवार भी आज दिल्ली आ चुके हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











