
अमित शाह ने बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में बुलाई अहम बैठक, दोनों डिप्टी CM भी रहेंगे मौजूद
AajTak
अमित शाह ने 3 सितंबर को दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर अहम बैठक बुलाई है. बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और एनडीए के अन्य नेता शामिल होंगे. इस मीटिंग में सीट बंटवारे, चुनावी रणनीति, बूथ मैनेजमेंट और सामाजिक समूहों तक पहुंच बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
Amit Shah meeting on Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 3 सितंबर को अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी समेत एनडीए के नेता शामिल होंगे. इस बैठक में एनडीए के सीट बंटवारे पर भी चर्चा की जा सकती है.
इस बैठक में आगामी बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की महत्वपूर्ण रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा. साथ ही बैठक में संगठन की चुनावी तैयारियां, बूथ मैनेजमेंट और पार्टी का सामाजिक समूहों तक पहुंचने जैसे विषयों पर चर्चा की जा सकती है.
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित यात्राओं को लेकर भी चर्चा की संभावना है, ताकि गठबंधन की साख को और मजबूत किया जा सके.
2020 बिहार चुनाव में कैसा रहा NDA का परमॉर्मेंस?
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन अच्छा था. एनडीए को 125 सीटें मिली थीं, जो कि बहुमत के आंकड़े 122 से तीन ज्यादा था. बीजेपी ने 19.5 फीसदी वोट शेयर हासिल किए और 74 सीटें जीतें थी. जेडीयू ने 15.4 फीसदी वोट शेयर हासिल किया और 43 सीटों पर जीत क़ाबिज़ की थी. वीआईपी और हम पार्टी चार-चार सीटें जीती थी. एनडीए ने कुल 38 फीसदी वोट शेयर हासिल किए थे.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव को लेकर मायावती का बड़ा ऐलान, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; किसी के साथ गठबंधन नहीं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










