
अमित शाह ने बनाया बंगाल को फतह करने का प्लान, समझें ममता के दुर्ग में बीजेपी के सामने क्या मुश्किलें हैं?
AajTak
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का भले ही औपचारिक घोषणा न हुई हो, लेकिन चुनावी अभियान का आगाज हो चुका है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव की कमान अपने हाथों में ले ली है और ममता बनर्जी के दुर्ग को भेदने की प्लानिंग शुरू कर दी है. हालांकि, बीजेपी के लिए बंगाल की चुनाव जंग फतह करना आसान नहीं है?
साल 2026 के साथ पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल पूरी तरह गर्मा चुका है. बीजेपी इस चुनाव को महज राज्य की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनी राष्ट्रीय साख से जुड़ा महत्वपूर्ण मुकाबला मान रही है. बंगाल से उसे पिछले चुनाव में भी बहुत उम्मीद थी, लेकिन वह पूरी हो सकी थी. इस बार बीजेपी ममता बनर्जी के सियासी दुर्ग को भेदकर हरहाल में कमल खिलाना चाहती है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अभी से ही पश्चिम बंगाल चुनाव की कमान खुद संभाली है, लेकिन बीजेपी के इस राह में कई सियासी बाधाएं हैं. ऐसे में अमित शाहने तीन दिनों तक कोलकाता में डेरा जमाकर सिर्फ बंगाल के सियासी नब्ज को ही नहीं समझा बल्कि सियासी रणनीति के साथ ममता के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी प्लानिंग की है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को राज्य की 294 में से दो-तिहाई सीटें जीतने का बड़ा टारगेट दिया है. इसके लिए उन्होंने घुसपैठ से लेकर सोनार बांग्ला तक 5 ऐसे मंत्र दिए हैं, जिसके इर्द-गिर्द ही बीजेपी ममता बनर्जी को घेरती नजर आएगी. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ममता के गढ़ को भेदना बीजेपी के लिए आसान है?
बंगाल के लिए शाह ने बनाया खास प्लान?
अमित शाह ने बंगाल के तीन दिवसीय दौरे के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए जिस प्रचार अभियान की नींव रखी है, वह पांच मुख्य मुद्दों पर केंद्रित है. शाह ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब वे वोटरों के बीच जाएं, तो इन्हीं पांच बातों को प्रमुखता से रखें. बीजेपी बंगाल में घुसपैठ की समस्या, वंदे मातरम, जय श्री राम, सोनार बांग्ला का निर्माण और. बंगाल की विरासत को दोबारा स्थापित करने का एजेंडा सेट कर रही है. गृह मंत्री का मानना है कि यही वो भावनात्मक और जमीनी मुद्दे हैं जो बंगाल की जनता को बीजेपी के पक्ष में एकजुट करेंगे.
अमित शाह के एजेंडे में सबसे ऊपर और सबसे आक्रामक मुद्दा घुसपैठ का है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को दो टूक शब्दों में कहा है कि वे जनता के बीच जाकर इस मुद्दे को पूरी ताकत से उठाएं. गृह मंत्री का साफ कहना था कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने बंगाल के गौरव को फिर से लौटाने के मुद्दे के धार देने की है. सोनार बांग्ला का निर्माण सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि बीजेपी का मुख्य चुनावी वादा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







