
अमित शाह ने आसान की यात्रा, RSS स्वयं सेवकों से मिली मदद...मुरीद हो गए दिग्विजय सिंह
AajTak
बीजेपी और संघ के सबसे बड़े आलोचक माने जाने वाले कांंग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का हृदय परिवर्तन हुआ है. एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह और संघ की जमकर तारीफ की है.
बीजेपी और संघ के सबसे बड़े आलोचक माने जाने वाले कांंग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का हृदय परिवर्तन हुआ है. एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह और संघ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने दोनों का शुक्रिया अदा किया है.
नर्मदा परिक्रमा के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने हमारे लिए व्यवस्था की. उन अधिकारियों ने बताया कि आपको आश्चर्य होगा कि हमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी के निर्देश हैं कि दिग्विजय सिंह जी की नर्मदा परिक्रमा के दौरान हर प्रकार की व्यवस्था की जाए. उन्हें कोई तकलीफ न हो. इसी प्रकार नर्मदा परिक्रमा के पड़ाव के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी हमारा सहयोग किया. वैसे मैं हमेशा से संघ का आलोचक रहा हूं, फिर भी उन्होंने हमारी मदद की.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








