
अमित शाह आज जम्मू में CRPF के 83वें स्थापना दिवस परेड में होंगे शामिल, ये है पूरा कार्यक्रम
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू में सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. अमित शाह अपने दौरे के दौरान आगामी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों का भी जायजा लेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू के MA स्टेडियम में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 83वें स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे. इस दौरान वे CRPF जवानों को संबोधित भी करेंगे. यह पहली बार है जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर जम्मू-कश्मीर में CRPF स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री आगामी अमरनाथ यात्रा और प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी लेंगे. बता दें कि पिछले 5 महीनों में अमित शाह का जम्मू का ये दूसरा दौरा है. इससे पहले अमित शाह 5 दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे थे.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, 27 जुलाई 1939 को क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में अस्तित्व में आया था. सरदार पटेल ने 1950 में 19 मार्च के दिन ही सीआरपीएफ को झंडा यानी 'प्रेजीडेंट कलर्स' प्रदान किया था. उसके बाद 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर इसे 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल' का दर्जा प्रदान किया गया.
ये भी पढ़ें

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











