
अमिताभ बच्चन ने नए अंदाज में किया 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज, कितना बदला शो? जानिए नियम
AajTak
अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन 17 का आगाज कर दिया है. इस बार शो में पिछले सीजन के मुकाबले कुछ बदलाव किए गए हैं. वहीं शो की पहली कंटेस्टेंट ने भी पहले ही एपिसोड में दमदार खेल दिखाया है.
सोनी टीवी का सबसे पुराना और ऐतिहासिक शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ऑडियंस को एंटरटेन करने वापस लौट चुका है. बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने दोबारा होस्टिंग की कुर्सी संभाल ली है. पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन शो में कुछ बदलाव हुए हैं. 'केबीसी' का पहला एपिसोड हर बार की तरह लोगों के बीच सस्पेंस बनाने में कामयाब नजर आया.
'केबीसी' का हुआ आगाज, क्या है नए सीजन का हाल?
शो की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने अपने देश भारत पर एक सुंदर सी कविता कहते हुए की. इसके बाद उन्होंने अपने एनर्जेटिक अंदाज में शो का आगाज किया. बिग बी ने ये भी बताया कि इस बार शो का रंग-रूप बदला गया है. वहीं इसके साथ खेल के नियमों में भी कुछ बदलाव हुए हैं.
शो में कंटेस्टेंट्स हॉट सीट पर आने से पहले 'फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट' नामक एक गेम खेलते हैं. जिसमें उन्हें पूछे गए सवाल का सही जवाब सबसे कम समय में देना होता है. पिछले सीजन में बिग बी इस प्रक्रिया में तीन सवाल पूछते थे. लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है. अब कंटेस्टेंट्स से सिर्फ एक ही सवाल पूछा जाएगा, जिसका उन्हें सही जवाब कम समय में देना है.
क्या 'केबीसी' में आए हैं नए रूल्स?
वहीं शो में लाइफलाइन्स मौजूद हैं. जैसे 'ऑडियंस पोल' और 'वीडियो कॉल अ फ्रेंड'. 'डबल डिप' भी है जिसकी मदद से कंटेस्टेंट को दो बार एक ही सवाल का जबाव देने का मौका मिलेगा. 'केबीसी' में 'सुपर संदूक' भी मौजूद है जो कंटेस्टेंट को अपने ज्ञान के जरिए एक्सट्रा धनराशि जीतने का मौका देता है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










