
अमरेली में ट्रेनिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश के होने के बाद हुआ ब्लास्ट, पायलट की मौत
AajTak
गुजरात के अमरेली के रिहायशी इलाके में विमान क्रैश हो गया. जिससे एक पायलट की मौत हो गई. इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए.
गुजरात के अमरेली के शास्त्री नगर स्थित रिहायशी इलाके में एक निजी कंपनी के प्रशिक्षण केंद्र का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे विमान के पायलट की मौत हो गई. बताया जाता है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विस्फोट हुआ था. जिससे आग लग गई थी.
यह भी पढ़ें: पिछले 71 दिन में दो मिग-21 विमान क्रैश, अब है 'बूढ़े योद्धा' को अलविदा कहने का वक्त!
इस घटना के बाद आसपास दहशत फैल गई थी. सूचना लगते ही अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस कर्मियों सहित एक काफिला तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, जहां उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया. पिछले महीने मेहसाणा के एक गांव के बाहरी इलाके में एक ट्रेनिंग सेंटर का भी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित रिहायशी इलाके में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का विमान क्रैश हो गया. हमें दोपहर 12 बजे फोन पर विमान क्रैश होने की जानकारी दी गई थी. सूचना लगते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई और विमान में फंसे पायलट को बाहर निकला. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया.
विमान का आधा हिस्सा जलकर अलग हो गया था. हादसे के बाद टीम की तरफ से रिहायशी इलाके की सर्चिंग भी की गई. फिलहाल इलाके में किसी भी अन्य संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है. वहीं, मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शास्त्री नगर में एक विमान ट्रेनिंग इस्टीट्यूट का प्लेन क्रैश हो गया. जिससे एक पायलट की मौत हो गई. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







