
अमरूद तोड़ने के विवाद में जीजा की हत्या... साले ने सिलबट्टे से वार कर ली जान
AajTak
दुर्ग में एक व्यक्ति की उसकी साले ने ही हत्या कर दी. बताया जाता है कि व्यक्ति अमरूद तोड़ने गया था. इसी दौरान जमीन को लेकर पुराना विवाद हो गया और साले ने हत्या कर दी.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि साले ने अपने बहन के पति यानी जीजा की सिलबट्टा से सिर पर वार कर हत्या कर दी. यह घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित पंचशील नगर बोरसी की है. मृतक की पहचान राजकुमार शेट्टी के रूप में हुई है.
सिलबट्टे से हमले के बाद मौके पर ही गई जान
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोपहर राजकुमार अपने साले गोविंद राम के घर अमरूद तोड़ने गया था. इसी दौरान दोनों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर पुराना विवाद फिर से उभर आया. जिसके बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि साले गोविंद ने आपा खो दिया और पहले डंडे से हमला किया, फिर सिलबट्टा (पत्थर का टुकड़ा) उठाकर जीजा राज कुमार के सिर पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से राजकुमार शेट्टी की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: मांग में सिंदूर, खामोश चेहरा और सच उगलते लब... कैमरे के सामने जीजा जी के मर्डर की वजह कुबूलती चली गई निधि साहू
घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. पड़ोसियों ने तत्काल पद्मनाभपुर थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद की जड़ जमीन का बंटवारा था. राजकुमार शेट्टी अपने साले गोविंद राम के घर अमरूद तोड़ने गया था. इस बात पर आरोपी साले ने कहा कि पहले ही जमीन का बंटवारा हो चुका है और अब जीजा राज कुमार उनके हिस्से की जमीन से फल तोड़ रहे हैं. इसी बात पर झगड़ा हुआ और गुस्से में साले गोविंद ने हत्या कर दी.
परिवार ने कड़ी सजा की मांग

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










