
अमरावती: सेंट्रल बैंक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों की नकदी और दस्तावेज खाक
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदुर रेलवे स्थित सेंट्रल बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों की नकदी और दस्तावेज जल गए. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं. वहीं, आग लगते ही बैंक कर्मचारी घबराकर बाहर निकल गए, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई.
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदुर रेलवे में स्थित सेंट्रल बैंक में अचानक आग लग गई. इससे बैंक में रखी लाखों की नकदी और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए.
जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलने के कुछ समय बाद ही एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. आग इतनी भीषण थी कि पूरी बैंक परिसर को उसने अपनी चपेट में ले लिया. आग लगते ही बैंक कर्मचारी घबराकर बाहर निकल गए, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई.
यह भी पढ़ें: अमरावती: तीन मंजिला होटल में लगी भीषण आग, कपड़े के शोरूम तक फैली, लाखों का नुकसान
आग की खबर मिलते ही चांदुर रेलवे के दमकल दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उसे काबू करना मुश्किल हो रहा था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धामणगांव और तीवसा अमरावती नगर निगम से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं.
पुलिस और स्थानीय नागरिक अलर्ट पर
बैंक में लगी आग को देखकर स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा. चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन के थानेदार अजय आखिरी ने बताया कि बैंक का पूरा सामान जलकर राख हो गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












