
अमरनाथ यात्रा: हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं श्रद्धालु, एलजी ने की पोर्टल की शुरुआत
AajTak
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ जी यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल लॉन्च किया. श्रद्धालु आसानी से श्रीनगर से पंचतरणी तक आसानी से यात्रा कर सकते हैं और एक ही दिन में पवित्र यात्रा पूरी कर सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया. श्रद्धालु यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट www.jksasb.nic.in पर आसानी से लॉग इन कर सकते हैं.
अमरनाथ जी के भक्तों को नई ऑनलाइन सेवा समर्पित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा, "बेहतर कनेक्टिविटी और पहुंच के लिए श्रीनगर से हेली सेवाएं शुरू करने के लिए सरकार का यह लंबे समय से लंबित प्रयास था." उन्होंने कहा कि पहली बार श्रद्धालु आसानी से श्रीनगर से पंचतरणी तक आसानी से यात्रा कर सकते हैं और एक ही दिन में पवित्र यात्रा पूरी कर सकते हैं.
एलजी ने दी पोर्टल के बारे में जानकारी
उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी मुक्त और सुरक्षित ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा सुनिश्चित करने के लिए श्राइन बोर्ड और एनआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिया. उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार ने उपराज्यपाल को श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए नए हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल के बारे में जानकारी दी.
अब चार क्षेत्रों में होगी यात्रा
इससे पहले केवल दो क्षेत्रों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं चालू थीं, लेकिन अब तीर्थयात्री चार क्षेत्रों (आने-जाने) में सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. श्रीनगर से नीलग्राथ, श्रीनगर से पहलगाम, नीलग्राथ से पंचतरणी और पहलगाम से पंचतरणी तक कुल 11 हेलीकॉप्टर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगे. श्रीनगर से दो नए सेक्टरों के जुड़ने से उन यात्रियों को प्रोत्साहन मिलेगा जो एक ही दिन में यात्रा पूरी करना चाहते हैं और घर लौट सकते हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











