
'अभी 40 साल और जिंदा रहूंगा...', अपने 90वें जन्मदिन से पहले बोले दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो
AajTak
दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने रविवार को मनाई जाने वाली अपनी 90वीं जयंती से पहले मुख्य मंदिर त्सुगलाखांग, मैक्लोडगंज में आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह के दौरान कई बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं अब भी 30-40 साल और जीवित रह सकूंगा, जब तक 130 साल का नहीं हो जाता.
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें Avalokiteshvara (बोधिसत्व करुणा) का आशीर्वाद प्राप्त है और वह आने वाले 30 से 40 वर्षों तक और जीवित रहकर जनकल्याण का कार्य करना चाहते हैं. दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने रविवार को मनाई जाने वाली अपनी 90वीं जयंती से पहले मुख्य मंदिर त्सुगलाखांग, मैक्लोडगंज में आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह के दौरान यह बात कही.
उन्होंने कहा, "कई भविष्यवाणियों को देखते हुए मुझे यह स्पष्ट संकेत और विश्वास है कि Avalokiteshvara की कृपा मुझ पर बनी हुई है. मैंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है और आपकी प्रार्थनाओं का फल मिला है. मुझे उम्मीद है कि मैं अब भी 30-40 साल और जीवित रह सकूंगा, जब तक 130 साल का नहीं हो जाता."
दलाई लामा ने यह भी कहा, "हालांकि हमने अपना देश खो दिया है और अब भारत में निर्वासन में रह रहे हैं, लेकिन यहीं रहते हुए मैंने काफी लोगों की सेवा की है, खासकर धर्मशाला में रह रहे लोगों की. मेरा प्रयास रहेगा कि मैं यथासंभव प्राणियों की सेवा करता रहूं."
सुर्खियों में दलाई लामा के उत्तराधिकारी का मामला
दरअसल, दलाई लामा के उत्तराधिकारी (पुनर्जन्म) का मामला फिर से एक बार सुर्खियों में है. तिब्बती बौद्धों की सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा ने चीन और अपने अनुयायियों को साफ़ संदेश दिया है कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी. धर्मगुरु दलाई के इस बयान के बाद चीन, भारत से लेकर अमेरिका तक हलचल तेज हो गई है. वहीं, तिब्बत के लामाओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.
तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख पेन्पा त्सेरिंग ने दलाई लामा के पुनर्जन्म के मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश का सख्त विरोध किया है. उन्होंने चीन के दखलंदाज़ी को बिल्कुल बेमतलब बताया और कहा कि पुनर्जन्म एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है. ऐसे में चीन कैसे तय कर सकता है कि अगला दलाई लामा कहां पैदा होगा. आध्यात्मिक गुरु ख़ुद तय करते हैं कि उन्हें कहां पैदा होना है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







