
अभी जिंदा है खामेनेई का बेटा... ईरान में जल्द चुना जाएगा नया सुप्रीम लीडर
AajTak
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. इस रेस में खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं. ईरान बहुत जल्द ही अपने नए सुप्रीम लीडर की घोषणा कर सकता है.
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर अटकलें जारी हैं. इस बीच 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने संकेत दिया है कि नए सुप्रीम लीडर का चयन लगभग पूरा हो चुका है. बता दें कि ये असेंबली ईरान का सुप्रीम लीडर चुनने का काम करती है.
खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान का कार्यकारी सुप्रीम लीडर बनाया गया. वहीं, अब ईरान की बागडोर खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई के हाथ आती दिख रही है.
बता दें कि ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में खामेनेई के साथ-साथ उनकी बीवी, बेटी, बहू और नातिन की भी मौत हो गई थी. लेकिन उनका बेटा मोजतबा खामेनेई अभी जिंदा हैं और सुरक्षित हैं.
जल्द होगा नए सुप्रीम लीडर का ऐलान बुधवार को ईरानी सरकारी टीवी से बात करते हुए असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य अयातुल्ला अहमद खातमी ने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, 'सुप्रीम लीडर की पहचान बहुत जल्द की जाएगी, हम एक नतीजे के करीब हैं, हालांकि देश की स्थिति युद्ध की स्थिति है.'
मोजतबा खामेनेई सबसे मजबूत दावेदार ईरानी सूत्रों के मुताबिक, अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई इस दौड़ में सबसे आगे और प्रभावशाली व्यक्ति बनकर उभरे हैं. मोजतबा अब तक हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में सुरक्षित बच गए हैं. वो ईरानी मौलवी तंत्र के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत के बाद सत्ता पलट के इंतजार में ईरानी एक्ट्रेस, भारत में ली थी पनाह, लौटना चाहती है अपने देश

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.

अमेरिका-ईरान युद्ध के पांचवें दिन हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले से ईरानी युद्धपोत आईरिस को डुबो दिया. इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई। यह युद्धपोत विशाखापट्टनम फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेट ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार टॉरपीडो से दुश्मन का जहाज डुबोया गया है. अमेरिका ने ईरान की 20 नौसैनिक जहाज और एक पनडुब्बी को नष्ट कर दिया है.

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने 172 बैलिस्टिक मिसाइल और आठ क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है. यूएई के मुताबिक कुल लगभग 750 ड्रोन भी इंटरसेप्ट किए गए हैं. रूस और चीन समर्थन तो दे रहे हैं, लेकिन सैनिक या एयर डिफेंस सिस्टम की खुली मदद नहीं कर रहे हैं. ईरान की सैन्य तैयारी और हमलों की संख्या देखकर यह साफ है कि युद्ध की स्थिति गंभीर है और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है.

ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी साझेदारी अब परीक्षा में है. शुरुआती लक्ष्य शासन परिवर्तन बताया गया था, लेकिन हालिया बयानों से प्राथमिकताएं बदलती दिख रही हैं. अमेरिका में घरेलू दबाव, बढ़ती गैस कीमतें और चुनावी राजनीति इस युद्ध की दिशा तय कर सकती हैं.

सऊदी अरब के अल खज इलाके में ईरान की दो क्रूज मिसाइलों को सऊदी रक्षा मंत्रालय द्वारा नष्ट कर दिया गया है. ये मिसाइल अटैक इस क्षेत्र में जारी संघर्ष में इजरायल व अमेरिका द्वारा ईरान को निशाना बनाए जाने के बीच हुआ है. ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर वार जारी रखे हैं जहां मिसाइलों व ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ी है. अमेरिका और उसके सहयोगी इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हैं लेकिन ईरान की रणनीति और प्रॉक्सीज की सक्रियता को रोकना चुनौती बना हुआ है.

ईरान-इजरायल युद्ध की सबसे ताज़ा खबरों में हम आपको बताते हैं कि किस तरह मुजतबा खामनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया है. युद्ध के तीव्र होने के साथ डर्टी बॉम्ब के खतरे ने चिंता बढ़ा दी है. मध्य पूर्व में भारतीय तेल जहाज फंसे हैं और अमेरिकी सेना भी युद्ध में सक्रिय है. दोनों पक्षों के हमले और जवाबी हमलों से क्षेत्र में गंभीर तनाव देखा जा रहा है. इस विस्तृत चर्चा में हम प्रमुख मुद्दों जैसे युद्ध के बढ़ते दायरे, राजनीतिक बदलावों, और तेल मार्ग पर अस्थिरता पर भी प्रकाश डालते हैं.







