
अभी कई वर्षों तक रहेगा कोरोना, संभलने के लिए विकासशील देशों को ये सुझाव!
AajTak
भारत समेत कई दुनिया के कई देशों में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) और विश्वबैंक की संयुक्त मंत्रिस्तरीय समिति का ऐसा बयान आया है, जो स्थिति की गंभीरता का संकेत देता है.
भारत समेत कई दुनिया के कई देशों में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) और विश्व बैंक की संयुक्त मंत्रिस्तरीय समिति का ऐसा बयान आया है, जो स्थिति की गंभीरता का संकेत देता है. समिति की ओर से खासकर विकासशील देशों को आगाह किया गया है. (Photo: File) दरअसल, IMF और विश्व बैंक की संयुक्त मंत्रिस्तरीय समिति का मानना है कि कोविड-19 महामारी का प्रभाव अभी कई वर्षों तक देखने को मिलेगा. यानी इस महामारी से दुनिया को जल्द छुटकारा नहीं मिलने वाला है. समिति ने दोनों वैश्विक वित्तीय निकायों से सभी देशों को सुरक्षित और प्रभावी टीके की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है. (Photo: File) आईएमएफ और विश्व बैंक की ओर से वसंत (स्प्रिंग) बैठकों के बाद जारी वक्तव्य में कहा गया है, 'महामारी को खत्म करने की दृष्टि से दुनियाभर में सभी देशों को सुरक्षित और प्रभावी टीके की समय पर आपूर्ति बेहद जरूरी है, खासकर यह देखते हुए कि अब कोरोना वायरस का नया रूप आ गया है.' (Photo: File)
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











