
अभिषेक-वरुण को बाहर करो... T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए इस दिग्गज ने दी टीम इंडिया को बड़ी सलाह
AajTak
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वरुण चक्रवर्ती को शायद प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है, जो सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से ये मुकाबला शुरू होगा. फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी बहस छिड़ हुई है.
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर अभिषेक शर्मा को खिताबी मुकाबले से बाहर किया जाए. गावस्कर का मानना है कि अभिषेक इस पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते नजर आए हैं और खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कमजोरी साफ दिखी है. टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक बार ही 50 का आंकड़ा पार कर सके हैं और तीन मौक पर ऑफ स्पिनर्स का शिकार बने हैं.
लगातार तीन पारियों में डक पर हुए थे आउट सेमीफाइनल में भी अभिषेक शर्मा का खराब प्रदर्शन जारी रहा. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वह सिर्फ 9 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए. पूरे टूर्नामेंट में उनके स्कोर 0, 0, 0, 15, 55, 10 और 9 रहे हैं. इस तरह उन्होंने 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं और उनका औसत 12.71 का रहा है.
यह भी पढ़ें: अगर बारिश से धुला भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा चैम्पियन? जानें पूरा समीकरण
सुनील गावस्कर ने आजतक से कहा कि अभिषेक शर्मा भले ही आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हों, लेकिन वह अपनी गलतियों से सीखते नजर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि गेंदबाज लगातार उसी एरिया में गेंदबाजी कर रहे हैं, जहां अभिषेक को खेलने में दिक्कत होती है और वह बार-बार उसी तरह आउट हो रहे हैं.
पूर्व कप्तान ने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को फाइनल के लिए टीम में बदलाव पर विचार करना चाहिए. उनके मुताबिक ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करने का मौका दिया जाए, जबकि रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए. गावस्कर ने कहा कि रिंकू सिंह में आत्मविश्वास की कमी नहीं है और कई बार ऐसे खिलाड़ी बड़े मैचों में कमाल कर जाते हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






