
अभिनंदन वीर चक्र से हुए सम्मानित तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची
AajTak
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर रहे अभिनंदन वर्धमान के वीर चक्र से सम्मानित होने की खबर पाकिस्तानी मीडिया में भी सुर्खियां बटोर रही हैं. बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद अभिनंदन ने एक पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को अपने मिग-21 बाइसन फाइटर प्लेन से मार गिराया था. हालांकि इस दौरान उनका लड़ाकू विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया था. पाकिस्तान में अभिनंदन को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान के वीर चक्र से सम्मानित होने की खबर पाकिस्तानी मीडिया में भी सुर्खियां बटोर रही हैं. साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद अभिनंदन ने एक पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को अपने मिग-21 बाइसन फाइटर प्लेन से मार गिराया था. हालांकि, इस दौरान उनका लड़ाकू विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया था. उनका विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया. भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया था. अब अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किए जाने से पाकिस्तान को मिर्ची लगी है.
पाकिस्तानी मीडिया भी अपनी सरकार के झूठ को दोहरा रहा है. पाकिस्तानी अखबार डॉन ने लिखा, अभिनंदन को हाल ही में विंग कमांडर से ग्रुप कैप्टन के रूप में पदोन्नत किया गया है और उन्हें फरवरी 2019 में एक पाकिस्तानी F-16 विमान को मार गिराने के साहसी कार्य के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया है. हालांकि, एफ-16 विमान को गिराने के दावे को पाकिस्तान ने खारिज किया है. इसके अलावा, स्वतंत्र पर्यवेक्षकों के साथ ही साथ अंतरर्राष्ट्रीय मीडिया ने भी इस बात को नकारा है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








