
अब Medanta चीफ नरेश त्रेहन हुए Deepfake के शिकार, 'मोटापे की दवा' को लेकर फर्जी वीडियो वायरल
AajTak
गुरुग्राम साइबर पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को साइबर पुलिस स्टेशन (ईस्ट) में भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (वेश बदलकर धोखाधड़ी) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई.
मेदांता हॉस्पिटल के संस्थापक और देश के मशहूर डॉक्टर नरेश त्रेहन भी डीपफेक के शिकार हो गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोटापे की दवा का प्रचार किया जा रहा है और इसके लिए नरेश त्रेहन के चेहरे का इस्तेमाल किया गया है. वीडियो में ऐसा दिखाया गया है कि नरेश त्रेहन एक टीवी शो में शामिल हुए हैं और मोटापे की दवा के बारे में सुझाव दे रहे हैं.
गुरुग्राम साइबर पुलिस ने डॉक्टर त्रेहन के चेहरे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फर्जी वीडियो का संज्ञान लेते हुए अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस को की गई एक शिकायत में, अस्पताल के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ऑफ मार्केटिंग (AVP) हरीश आसवानी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक फेक वीडियो सामने आया है जिसमें एक चिकित्सा उपचार के बारे में भ्रामक जानकारी दी जा रही है.
उन्होंने शिकायत में कहा है, 'डीपफेक वीडियो में हमारे सीएमडी (अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) डॉ. नरेश त्रेहान हैं, जिन्हें इस विशेष दवा का प्रचार और समर्थन करते हुए दिखाया गया है. डॉ. नरेश त्रेहन देश के सबसे भरोसेमंद चिकित्सकों में से एक हैं और यह वीडियो उनकी और मेदांता अस्पताल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है. इसके अलावा, इससे उन रोगियों में अनुचित संदेह और आशंका पैदा हो सकती है जो अपनी चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी पर भरोसा करते हैं'.
गुरुग्राम साइबर पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को साइबर पुलिस स्टेशन (ईस्ट) में भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (वेश बदलकर धोखाधड़ी) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई. उन्होंने कहा, 'शिकायतकर्ता ने वीडियो का लिंक साझा किया है और उस पर क्लिक करने पर यह फेसबुक पर एक वीडियो पर रीडायरेक्ट कर देता है. मामले की जांच की जा रही है'. बता दें कि देश के कई नामी-गिरामी शख्सियतें डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी एक डीपफेक वीडियो हाल में सामने आया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







