
अब है AI, CBE कोर्स का बोलबाला.... IIT में अब किन कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं स्टूडेंट्स?
AajTak
IIT रोपड़ ने साल 2025 में अपने लगभग सभी ग्रेजुएशन कार्यक्रमों में छात्रों की पसंद में शानदार बढ़त दर्ज की है. ये रिपोर्ट Joint Implenentation Committee की ओर से जारी की गई है. इसके मुताबिक, संस्थान के लगभग सभी अंडरग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों की मांग बढ़ी है.
IIT रोपड़ ने साल 2025 में अपने करीब हर यूजी कोर्स में छात्रों की पसंद में बढ़त दर्ज की है. ये रिपोर्ट Joint Implenentation Committee की ओर से जारी की गई है. इसमें सबसे ज्यादा बढ़त कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के कोर्स में रही. इनमें 14.55 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है.
इस कोर्स को जहां साल 2024 में 16, 326 छात्रों ने चुना था, तो वहीं साल 2025 में ये संख्या बढ़कर 18.702 हो गई है. ये इस बात को दर्शाता है कि डिजिटल की दुनिया में AI, फुल स्टैक डेवलपमेंट और साइब सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ रही है.
AI और डेटा इंजीनियरिंग में भी हुई बढ़त
इस साल AI और डेटा इंजीनियरिंग में भी अच्छी बढ़त देखी गई है. इसमें कुल 17. 27 फीसदी की बढ़त देखी गई है. जहां, साल 2024 में इस कोर्स को 13,764 छात्रों ने चुना था , तो वहीं, साल 2025 में इसका आंकड़ा 16,141 पर पहुंच गया है. देश-दुनिया में तेजी से इसकी मांग बढ़ रही है.
Mathematics और Computing में बड़ा मौका
Mathematics और Computing इस दौर का बढ़ता फील्ड है. इस कोर्स में 15.35 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है. 2024 में इसके 11,493 विकल्प थे, जो बढ़कर 13,257 हो गए हैं. ये कोर्स उन छात्रों के लिए है जो गणित के फील्ड में काम करना चाहते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












