
अब हेलिकॉप्टर से सस्ते में कर सकेंगे केदारनाथ धाम की यात्रा, जानें किराया, बुकिंग और जरूरी डिटेल्स
AajTak
Kedarnath Dham: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ट्रैकिंग थोड़ी मुश्किल है. ऐसे में आप चाहें तो हेलिकॉप्टर की मदद से धाम तक पहुंच सकते हैं. आईआरसीटीसी द्वारा हेलिकॉप्टर की बुकिंग शुरू कर दी गई है. आइए जानते हैं बाकी डिटेल्स.
Kedarnath Dham yatra by helicopter: अगर आप केदारनाथ धाम घूमना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए एक गुड न्यूज लेकर आया है. अब आप हेलिकॉप्टर के जरिए केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकते हैं. इस प्रोग्राम का नाम 'हेलीयात्रा' रखा गया है, जिसके जरिए यात्रियों को हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचाया जाएगा.
हेलिकॉप्टर की सुविधा सेरसी, फाटा और गुप्तकाशी से शुरू की गई है. राहत की बात यह है कि केदारनाथ के लिए यह हेलिकॉप्टर यात्रा आपको बेहद सस्ती पड़ेगी. 1 मई से 7 मई के बीच यात्रा करने के लिए बुकिंग खिड़की खोल दी गई है. इसके बाद यात्रा की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी द्वारा बता दिया जाएगा.
केदारनाथ धाम के लिए इस बार 9 हेली सेवाएं उड़ान भरेंगी. ये हेली सेवाएं केदारघाटी पहुंचने लगी हैं. 25 अप्रैल से धाम के लिए हेली सेवाएं संचालित होंगी. इस बार 90 प्रतिशत ऑनलाइन टिकट बुक होंगे. यात्री IRCTC की वेबसाइट http://heliyatra.irctc.co.in पर अपना हेली टिकट बुक करा सकते हैं.
'हेलीयात्रा' के लिए चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है. उत्तराखंड सरकार की टूरिज्म वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन होगा. आइए जानते हैं हेलीकॉप्टर बुकिंग की पूरी प्रोसेस.
1 से ज्यादा लोगों के लिए ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








